कर्वी: रामनगर पावर हाउस के पास एंबुलेंस की टक्कर से स्कूल जा रहे अध्यापक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चित्रकूट में बुधवार सुबह 7:45 बजे कर्वी से रामनगर करही विद्यालय जा रहे अध्यापक अमर सिंह को रामनगर पावर हाउस के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें जिला अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है