देहरादून: हरियाणा के सीएम नायब सैनी का कावड़ पर बयान, कहा- भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक है यह यात्रा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु हजारों किलोमीटर दूर से मां गंगा का पवित्र जल लाकर अपने गांव, शहर या मोहल्ले में शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।