देहरादून: एटीएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया
देहरादून के एटीएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल का स्वागत-सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेयर का अभिनंदन करना और सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखना था। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराई