अररिया जिला 14 जनवरी 2026 को अपने 36वें जिला स्थापना दिवस को मकर संक्रांति महोत्सव के साथ भव्य रूप से मनाने जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त आयोजन में यह उत्सव हाई स्कूल अररिया परिसर में पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा। जिसकी तैयारी सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब हाई स्कूल में जोरों शोरों से होते देखी गई।