पटेरा: हटा पटेरा मार्ग पर कोर्ट के पास दो बाइकों की टक्कर, दो घायल ज़िला अस्पताल रेफर
Patera, Damoh | May 28, 2026 हटा पटेरा मार्ग पर कोर्ट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से दो लोग घायल हो गए,बाइक सवार भोला आदिवासी उम्र 26 वर्ष निवासी गाता कौड़ियां और निलेश अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी बोरी कला में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।