बेल्थरा रोड: सादे वेश में टंगुनिया के युवक को ले गई पुलिस, फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका, पिता ने बेल्थरारोड एसडीएम को दी तहरीर
उभांव थाना अंतर्गत विशुनपुरा चट्टी से सादे वेश में पुलिस राधेश्याम को उठा ले गई। युवक के पिता रामविलास ने बेल्थरारोड एसडीएम को लिखित सूचना देकर बेटे को पुलिस द्बारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका जताई। उनका कहना है कि पुलिस ने अब तक कोई सूचना तक नहीं दी और गुरुवार दोपहर 3 बजे तक बेटे के ठिकाने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। परिजन फर्जी मुकदमे की आशंका