छीपाबड़ोद: गोवर्धन पूरा में भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक महोत्सव का आगाज हुआ
भगवान की पुनः प्रतिष्ठा एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज बुधवार को एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। भक्ति और आस्था से सराबोर इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। कलश यात्रा गांव स्थित देवरा मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल ग