Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

खोड़ारे थाना क्षेत्र के महाराजगंज ग्रंट लोहार पुरवा में 28 वर्षीय प्रमोद वर्मा की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।परिजनों का आरोप है कि गांव के राहुल यादव विजय यादव व अन्य लोगों ने 2.5 लाख रुपये उधार न चुकाने के चक्कर में प्रमोद के साथ बीते 14 मई को मारपीट की थी तथा पुनः 4 जून को घर वापस आते समय भी मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी थी उसी मारपीट व सदमे के कारण प्रमोद की मौत हो गई।परिजनों ने मांग की है कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए कत्ल की धारा (302) बढ़ाई जाए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। खोड़ारे थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है की जाएगी परिजनों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाया जा रहा है ताकि शव का अंतिम संस्कार किया जा सके।

Gonda, Gonda | Jun 10, 2026

MORE NEWS