सिराथू: न्यू ईयर के मौके पर सिराथू क्षेत्र में सजाए गए वाहन और रेस्टोरेंट
कौशांबी के सिराथू क्षेत्र में भी नए साल को धूमधाम से मनाया गया है।2025 के आगाज़ पर बुधवार को क्षेत्र के अधिकतर लोकल वाहन सजाए गए थे।वही शाम को रेस्टोरेंट में भी जगमग देखी गई है।नए साल के मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ अधिकतर शाम में होटल या रेस्टोरेंट का सहारा देते हैं जिसे देखते हुए इलाके के रेस्टोरेंट में बिजली तथा अन्य सजावटें की गई थी।