धौरहरा: होलागढ़ गांव की पीड़िता के चचिया ससुर ने घुरे की जमीन पर किया जबरन अवैध कब्जा, पीड़िता ने पुलिस से किया शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम होलागढ़ गांव में जमीन कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया है। कि उनके चचिया ससुर कल्लू और उनके पुत्र सुरेंद्र ने उनके घूरे की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।