गिर्वा: उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस की कार्रवाई, 5 लाख की एमडी के साथ नाईजिरिया का युवक व केन्या की युवती गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Feb 28, 2024 उदयपुर शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन करते एक विदेशी युवक व युवती को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 5 लाख रूपए मूल्य की एमडीएमए बरामद की है। गिरफ्तार युवक नाईजिरिया का है तो युवती केन्या की है। तलाशी में युवक के पास 21 ग्राम व युवती के पास 11 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। इस एमडीएमए की बाजार कीमत करीब 5 लाख रूपए है।