मुंगेर: जिले के 25 केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू, 16,826 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जूते-मोजे पर रोक
Munger, Munger | Feb 2, 2026 सोमवार से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सदर अनुमंडल में 17 जबकि तारापुर एवं हवेली खड़गपुर अनुमंडल में चार-चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष जिले में कुल 16,826 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 8,250 छात्र एव