बेंगाबाद: झलकडीहा में खेत विवाद में दंपती से मारपीट, दोनों घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा गांव* में जानवर द्वारा दूसरे के खेत में चारा खा लेने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दंपती का इलाज बुधवार को 3 बजे सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा था।घायलों की पहचान रिंकु मंडल, और उनकी पत्नी गुड़िया देवी, के रूप में हुई है।