सूरजगढ़: दियारा पिपरिया गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार, एक किशोर भी पकड़ा गया
पिपरिया पुलिस ने दियारा पिपरिया गांव से देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उनके साथ एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया. जिसे बुधवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.पुलिस के मुताबिक मामले में दियारा पिपरिया गांव के रहने वाले स्व. रामबालक यादव के पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. उनके घर से हथियार बरामद हुआ.