जशपुर: जशपुर में सेब की खेती से किसानों की तस्वीर बदली, 410 किसान हुए आर्थिक रूप से मजबूत
जशपुर जिले में सेब की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन और रूरल डेवलपमेंट एंड डेवलपमेंट सोसायटी नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से मनोरा और बगीचा विकासखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा मिला है। वर्ष 2023 में शुरू हुई इस पहल के तहत वर्तमान में जिले के लगभग 410 किसान 410 एकड़ भूमि में सेब की खेती कर रहे हैं