रामगंजमण्डी: वार्ड नंबर 5 की महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया, मटकी लेकर पहुंचीं
रामगंजमंडी शहर के वार्ड नंबर 5 की गली नंबर 2 और 3 की महिलाओं ने पेयजल संकट से परेशान होकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि नई पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद से पिछले करीब 8–9 महीनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि कई बार पूरे दिन में केवल 1 से 2 बाल्टी पानी ही मिल पाता है