सीकर: जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है धुलंडी का पर्व
Sikar, Sikar | Mar 25, 2024 जिले भर में धूलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। चंग की थाप पर फाग के गीतों पर लोग झूम रहे हैं। मंदिरों में गुलाल के अलावा फूलों की होली भी खेली जा रही है। गली मोहल्लो में युवा टोलिया बनाकर निकल रहे हैं और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को गुलाल अबीर लगा रहे हैं।