केकेएम कॉलेज, प्लस टू गर्ल उच्च विद्यालय सहित जमुई के 35 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परिक्षा सोमवार की शाम 5:00 बजे तक दोनो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर एसडीओ सौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा घूम- घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया और शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने की हिदायत दी।