हसनपुरा: लहेजी में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर 1100 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
हसनपुरा प्रखंड के लहेजी पंचायत के गढ़देवी स्थित मंदिर के प्रांगण में हो रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जहां कलशयात्रा में क्षेत्र के 1100 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर लहेजी बाजार के रास्ते, लहेजी स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप पहुंचा।