हसनपुरा: सहुली पंचायत के मतदान केंद्र पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे मौजूद
हसनपुरा प्रखंड के सहुली पंचायत के प्रसादीपुर स्थित बूथ संख्या 01 पर स्वीप कार्यक्रम के दौरान 'हर घर दस्तक' अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदान के लिए जागरुक किया। यह कार्यक्रम हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम व जीविका बीपीएम रजनिश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।