हसनपुरा: हसनपुरा में आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
हसनपुरा प्रखंड में लोक सभा चुनाव को ले जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविकाओ, स्वास्थ्य विभाग, कृषि समन्वयक सहित सभी सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया।