गुरुवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात और आवासों की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया।