असरगंज: असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोली, कोई हताहत नहीं
असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की देर संध्या दो पक्षों के गोली चलने की घटना हुई। हालांकि गोलीबारी में किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक सदलबल के साथ चौर गांव उत्तरवारी टोला पहुंचे एवं ग्रामीण से मामले की जानकारी ली।