असरगंज: बकरीद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर असरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
मुस्लिम धर्मालंबियों का त्यौहार बकरीद शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर असरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सब इंस्पेक्टर विनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी मुस्लिम भाइयों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही शांति पूर्वक मस्जिद एवं ईदगाह में नमाज अदा करने की बात कही गई ।