असरगंज: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर थाना अध्यक्ष ने थाना परिसर असरगंज में मुखिया के साथ की बैठक
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर प्रखंड अंतर्गत सभी मुखिया की बैठक असरगंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में असरगंज थाना अंतर्गत पड़ने वाले कमराय से थाना चौक तक 6 किलोमीटर कावरिया पथ में कांवरिया शिव भक्तों की बेहतर सुविधा मुहैया करने को लेकर जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की ।