असरगंज: असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव में जमीनी विवाद को लेकर सरपंच पति के साथ दबंगों ने की मारपीट, सरपंच पति हुए घायल
अमैया गांव में जमीन विवाद को लेकर सरपंच पति के साथ मारपीट की घटना हुई। जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया जहां डॉक्टर मानस श्री ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।