कनवास: शांति भंग के आरोप में कनवास पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 2, 2025 कनवास पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नवलकिशोर बृजमोहन, भंवरलाल और विकास शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी को धारा 126, 170 बी.एन.एस.एस. के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।