अररिया: कार चोरी की वारदात से सहमा अररिया, पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें अटकीं
Araria, Araria | Feb 20, 2026 अररिया के महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के शटर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना के 48 घंटे बाद शुक्रवार को भी पुलिस की हाथ खाली है। आपको बता दें कि 18 फरवरी की आधी रात को महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स शोरूम का शटर तोड़कर चोरों ने दो ब्रांड न्यू टाटा नेक्सॉन कारें चुरा लीं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा है।