गरौठा: गुरसरांय में ब्रेकर बना हादसे का कारण, तेज झटके से उछली बाइक, दो महिलाएं घायल होकर सड़क पर गिरीं
गुरसरांय थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के पास ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे बाइक पर सवार पूजा और बंदना घायल हो गईं। दोनों महिलाएं बिक्टोरा गांव से बड़ागांव लौट रही थीं। राहगीरों और परिजनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।