कर्वी: चित्रकूट के गुरगौला में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के गुरगौला में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 वर्षीय बच्चा पुत्र संतोष की मौत हो गई। खेत में खाद डालकर लौटते समय ट्रक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। घायल किशोर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर दोपहर 1:30 बजे पोस्टमार्टम करवाया है।