गोपालपुर: पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहे हीरो की रास्ते में हुई मौत, दुल्हन की चीखों से कांप उठा अस्पताल
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। जिस युवक ने कुछ महीने पहले ही अपनी पत्नी के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का सपना देखा था, वही पत्नी को परीक्षा दिलाने ले जाते वक्त हमेशा के लिए उससे बिछड़ गया। हादसे के बाद अस्पताल में नई-नवेली दुल्हन की चीखें सुन हर किसी की आंखें भर आईं।