कटनी ग्रामीण: ग्राम पंचायत परोंहा पिपरिया में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मार्ग
ग्राम पंचायत परोंहा पिपरिया की 35 बीपीएल वर्ग की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के बाद परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण में जैविक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन, मछली पालन, नर्सरी प्रबंधन तथा बैंकिंग एवं स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।