बांधवगढ़: दहेज प्रताड़ना मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
जिले में दहेज प्रताड़ना के एक गंभीर मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, सेमरिया निवासी 25 वर्षीय कंचन यादव की कुएं में गिरने से हुई मौत की जांच के दौरान सामने आया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल और नकद दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक शारीरिक प्रताड़ित करता था ।