गोरखपुर: रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत भाई ने बहन पर किया चाकू से हमला
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्त से चैटिंग कर रही युवती को उसके भाई ने देख लिया विरोध करने पर दोनों में कहांसुनी हो गई, मामला बढ़ने पर भाई ने किचन से चाकू लाकर पीठ पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रामगढ़ताल इलाके का है शोर सुनकर जब परिजन और मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तो मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी।