गोरखपुर: झगहां क्षेत्र के नई बाजार का रहने वाला पीड़ित पहुँचा गोरखपुर प्रेस क्लब चौकी इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज कराने लगाया गुहार
झंगहां थाना क्षेत्र की नई बाजार का रहने वाला संतोष कुमार यादव आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर पहुंचा। उसने चौकी प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए बताया कि, हम तीन भाई के साथ उन्होंने मारपीट किया जिसमें बड़े भाई का स्थान का पर्दा फट गया और गंदी-गंदी गाली दिया गया। जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दिया गया।