भवनाथपुर: भवनाथपुर में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के असनाबांध गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई, जबकि चालक मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ढढ़रा नदी से अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहा था।