शुजालपुर: राम मंदिर के पास युवक पर डंडे से हमला, सिर में आई चोट
ग्राम उण्डई में मंगलवार शाम एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवसिंह राजपूत (32) अपने दोस्तों अभिषेक राजपूत और दीपक राजपूत के साथ गांव के राम मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का एलम सिंह राजपूत वहां पहुंचा और कथित रूप से बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर एलम सिंह ने हाथ में लिए डंडे से देवसिंह पर हमल