जगदलपुर: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचकर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का जाना हाल
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर जा रहे थे, लेकिन गरदा घाटी में अचानक से ऑटो के पलट जाने से दो मासूम बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई, वहीं घटना के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल पहुँचकर घटना में घायल लोगो से मुलाकातकी