मुरैना नगर: महंगाई,बेरोजगारी व जनसमस्याओं पर माकपा का प्रदर्शन,सिंचाई विभाग पार्क से रैली निकाल कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
मुरैना शहर में माकपा के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने आज सिंचाई विभाग पार्क में सभा के बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आवास, जडेरुआ प्लांट शुरू कराने, अवैध शराब बिक्री रोकने और दूध की एमएसपी घोषित करने की मांग उठाई गई।