चूरू: हरपालु ताल में साइकिल हादसे में 15 वर्षीय स्टूडेंट की फटी तिल्ली, राजकीय भरतिया अस्पताल में 45 मिनट के ऑपरेशन से बची जान
Churu, Churu | May 24, 2026 चूरू के गांव हरपालु ताल में घर के बाहर साइकिल चलाते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय बालक की जान राजकीय भरतिया अस्पताल के चिकित्सकों ने रविवार को समय रहते ऑपरेशन कर बचा ली। अवकाश का दिन होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन थिएटर खुलवाकर करीब 45 मिनट तक सफल सर्जरी की।