बलरामपुर: IGRS पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले 15 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया नोटिस
शनिवार 24 मई दोपहर 1 बजे सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार IGRS पोर्टल पर शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने 15 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है IGRS पोर्टल की अप्रैल 2025 की मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधिकारियों द्वारा IGRS पोर्टल पर कोई रुचि नही ली गई है