भरतपुर: डहरा सड़क मार्ग पर गांव बुढ़वारी के पास एक कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
भरतपुर जिले के नदबई डहरा सड़क मार्ग पर गांव बुढ़वारी के पास एक कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बुजुर्ग घायल हो गए, जबकि कार के एयर बैग खुलने से कार सवार सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव बुढ़वारी निवासी मोहन सिंह (62) पुत्र खुशीराम अपने एक परिचित के साथ बाइक से जा रहे थे।