सहारनपुर: पुजारी पर दर्ज छेड़छाड़ मुकदमे के विरोध में पंडितों का अल्टीमेटम, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मंदिरों में लगेंगे ताले
सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी पर दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमे को लेकर जिलेभर के पंडितों और मंदिरों के पुजारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। मामले के विरोध में विभिन्न मंदिरों के पुजारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।