बैतालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रहा विवाद अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है।बुधवार की सुबह 11:00 बजे बैतालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता प्रकाश पासवान ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 22दिसंबर 2025 को वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंची तो ताला लगा था।ताला बंद होने के कारण पूछने पर ऋषिकेश उर्फ रिंकू मणि ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी थी।