मंझनपुर: इमामगंज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल से प्रयागराज किया गया रेफर
कानपुर के कल्याणपुर का रहने वाला पुष्कर पुत्र प्रेमचन्द्र किसी काम से बाइक से प्रयागराज गया हुआ था वहां से वापस लौट रहा था वह जैसे ही संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इमामगंज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुच गई।