मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम गांव में घर के बाहर सो रही महिला पर जानलेवा हमला हालत गंभीर, पुलिस से शिकायत
मंझनपुर थाना क्षेत्र एक गाव मे वृद्ध महिला पर पड़ोसी युवक ने जानलेवा हमला किया है। महिला को गंभीर हालत मे परिजन लेकर थाना पुलिस के पास पहुचे। पुलिस ने महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज के लिए भर्ती कराया है। डाक्टर के मुताबिक महिला की सिर हाथ पैर व पीठ मे मार के जख्म मिले है। थाना पुलिस ने महिला के परिजनो से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।