मंझनपुर: मोलानी नहर स्थित ईंट भट्ठे पर आरसीसी के पिलर पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका
कौशाम्बी जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के मोलानी नहर स्थित ईंट भट्ठे पर पिलर पर एक अधेड़ की लाश लटकती हुई मिली है। बताया जा रहा है कि पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर वह ईंट भट्ठे पर ही रहता था। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।