मंझनपुर: हाजीपुर पतौना में दलित महिला को दबंगों ने पीटा, खम्बे में बांधकर जलाने की कोशिश किया, पुलिस से हुई शिकायत
मंझनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर पतौना गांव की महिला ने शनिवार रात को मंझनपुर थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मामूली बात पर कुछ दबंग लोगों ने उसे मारापीटा है।महिला को जख्मी कर दिया है।दबंगों ने उसे खम्बे में बांधकर जलाने की कोशिश किया है।शोर मचाने पर दबंग भाग गये।पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।शिकायत पर पुलिस जाँच में जुट गई है।