ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा( रामविलास) प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्र ने नामांकन करने के बाद दाउदनगर के नीमा खेल मैदान पर एक सभा को संबोधित किया। यह सभा शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुआ। नामांकन करने के बाद पहुंचे डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा कि यह चुनाव ओबरा की जनता लड़ रही है ओबरा के विकास के लिए काम करेंगे।