आगर की कर्मचारी कॉलोनी से एक 32 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकुल प्रसाद पिता मोहनलाल सूर्यवंशी बिना बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन शनिवार शाम करीब 7 बजे आगर कोतवाली थाने पहुंचे, जहां युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।